ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा !

आजादी के 75 वे वर्ष के अवसर पर 9अप्रैल को छत्तीसगढ़ रायपुर से शुरू हो झारखंड, बिहार , उत्तर प्रदेश से होती हुई छतरपुर के रास्ते अशोकनगर जिले में प्रवेश करते हुये 17 तारीख की शाम को चंदेरी आयी, जहां पर रात्री को जनगीतों, लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ उपस्थित लोगों से संवाद किया।

शिक्षित मस्तिष्क असीम ऊर्जा का केंद्र! -डॉ.डी.एस. संधु

मानव और मानवीयता की रक्षा करने के लिए अपने ज्ञान विज्ञान से लवरेज विचारों से परिपूर्ण अपनी कलम को सार्थक दिशा प्रदान करते हुए अपना शिक्षित और जागरूक होने के कर्तव्यों का निस्वार्थ भाव से देश एवं मानवीय समाज निर्माण में साकारात्मकता से निर्वाह करें !

अत्याधिक नींद से हो सकतीं गम्भीर परेशानियां! -डॉ.डी.एस.संधु

अपने मित्र की पत्नी और उनकी परेशानी को सुनकर मुझे अच्छे से समझ आ गया कि यह हाइपरसोमनिया (Hypersomnia) नामक अत्याधिक नींद आने की बीमारी हो सकती है । इसमें तो एकदम से ऐसी स्थिति बनती है कि, जिसमें किसी भी हाइपरसोमनिया से पीड़ित व्यक्ति को इतनी नींद आती है कि वह दिन के समय भी जागकर नहीं बिता सकता। जो भी लोग इस हाइपरसोमनिया की समस्या से पीड़ित होते हैं वे कहीं भी सो सकते हैं। उदाहरण के लिए काम के समय और यहाँ तक कि वाहन आदि चलाते(ड्राइविंग)समय भी वे सो सकते हैं।

ज्ञानमुद्रा का साहित्यिक आयोजन संपन्न !

स्थानीय एक्सीलेंस महाविद्यालय में रविवार के दिन एवं रामनवमी के सुअवसर पर एवं ज्ञान मुद्रा पब्लिकेशन भोपाल के सौजन्य से ज्ञानमुद्रा किताब क्लब इकाई अशोकनगर ने एक महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन का अव्हान किया था।जिस के अंतर्गत एकल रचनाकार पाठ करने के लिए आमंत्रित किया गया था भोपाल से पधारे वरिष्ठ कवि वसंत सकरगाए को जिन्होंने अपनी प्रतिनिधित्व तथा श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ किया। वहीं भोपाल के वरिष्ठ साहित्यकार प्रयास जोशी, वंश पब्लिकेशन और ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन के मालिक वरुण माहेश्वरी विशेष रूप से इस आयोजन में उपस्थित रहे।

जैव विविधता उत्पादन का किया पंजियन सर्वे !

अशोकनगर: म.प्र. जैव विविधता बोर्ड के अधिन एवं दिशा निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को तारा सदन स्कूल अशोकनगर के द्वारा जिले की जनपद पंचायत ईसागढ़ की ग्राम पंचायतों क्रमशः कन्हेरा,धुर्रा तथा नई सराय आदि के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों का जैव विविधता उत्पादों के पंजीकरण का सर्वे कार्य प्रोजेक्ट इंचार्ज(परियोजना प्रभारी) केहकशां खेर तथा परियोजना सहायक अलंकार सोनी के साथ-साथ छात्राएं कु. राधिका यादव तथा सुनया खान ने बहुत ही उत्साह -लगन के साथ सर्वे कार्य करते हुए ग्राम वासियों से जानकारी प्राप्त करते हुए उनके द्वारा उत्पादित जैव विविधता का पंजियन करने का महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया ।जिससे हमारे जिले का नाम भी जैव विविधता उत्पादकों के बीच दर्ज होकर राष्ट्रीय जैवविविधता सूची में अपनी उचित दस्तक दे सके।
इस जैव विविधता पंजियन सर्वे कार्य में धुर्रा ग्राम पंचायत सरपंच फूलबाई,तथा कन्हेरा ग्राम पंचायत सरपंच दिलीप शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा । जिन्होंने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के उन लोगों तक सर्वे टीम को ले जाकर रू-ब-रू ही नहीं कराया अपितु जैव विविधता उत्पादों के सर्वे जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को पंजीकरण कराने में अपना अत्यंत सक्रिय योगदान दिया । जिससे हमारा जिला भी जैव विविधता उत्पादन की सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके।

Pages